राहुल गांधी की अल्मोड़ा जनसभा होगी ऐतिहासिक, लोकतंत्र को मिलेगा नया संदेश-विधायक मनोज तिवारी

0
ख़बर शेयर करें -

*राहुल गांधी की अल्मोड़ा जनसभा होगी ऐतिहासिक, लोकतंत्र को मिलेगा नया संदेश-विधायक मनोज तिवारी,4जून को सिमकनी मैदान में प्रस्तावित जनसभा की तैयारियां अंतिम चरण में, कांग्रेस संगठन पूरी ताकत के साथ जुटा*

अल्मोड़ा-आगामी 4 जून को अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रस्तावित जनसभा को लेकर कांग्रेस संगठन ने अपनी तैयारियों को और तेज कर दिया है।जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर कार्यकर्ता स्तर तक व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

अल्मोड़ा से कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने दावा किया है कि राहुल गांधी की यह जनसभा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होगी,बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने वाला एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगी,जिसका संदेश उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश के कोने-कोने तक पहुंचेगा।विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी के अल्मोड़ा आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि जनसभा की तैयारियों को लेकर पार्टी के सभी मोर्चे और संगठन पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रहे हैं।जिला कांग्रेस कमेटी, नगर कांग्रेस कमेटी,महिला जिला एवं नगर कांग्रेस,यूथ कांग्रेस,सेवादल, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, एन एस यू आई, कांग्रेस एस सी प्रकोष्ठ, कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, कांग्रेस भूतपूर्व सैनिक संगठन सहित कांग्रेस के सभी अनुषांगिक संगठन लगातार बैठकें कर कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य 28 मई को अल्मोड़ा पहुंचकर जनसभा की तैयारियों की समीक्षा बैठक वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ कर चुके हैं और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:विकासखंड सल्ट के राजकीय इंटर कॉलेज खुमाड़ में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, लोगों ने उठाया लाभ

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा लगातार जनसभा स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।उन्होंने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के कई वरिष्ठ नेता भी जनसभा में शामिल होने के लिए अल्मोड़ा पहुंच रहे हैं। विगत दिवस नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी अल्मोड़ा पहुंच चुके हैं तथा उनके द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया गया। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी स्वयं इस कार्यक्रम को लेकर गंभीर हैं और पार्टी संगठन के साथ लगातार संपर्क में हैं।जनसभा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश नेतृत्व भी पूरी तरह सक्रिय है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं विधायक प्रीतम सिंह सहित पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कल दो जून को अल्मोड़ा पहुंच रहे हैं।कांग्रेस के सह प्रभारी आज अल्मोड़ा पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जनसभा में शामिल होने का आमंत्रण दे रहे हैं तथा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश जिन राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना कर रहा है,उस पर राहुल गांधी का संबोधन महत्वपूर्ण दिशा देने वाला होगा।कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है

यह भी पढ़ें 👉  Almora-स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित करने से सुदृढ़ होंगी स्वास्थ्य सेवाएं*

और अल्मोड़ा की यह जनसभा उसी संघर्ष का एक महत्वपूर्ण अध्याय बनेगी।
मनोज तिवारी ने कहा कि जनसभा को लेकर आमजन में भी विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है।विभिन्न क्षेत्रों से लोग कार्यक्रम में शामिल होने की इच्छा जता रहे हैं।पार्टी को विश्वास है कि सिमकनी मैदान में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे और यह जनसभा उत्तराखंड की राजनीति में एक नई मिसाल कायम करेगी।उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा की ऐतिहासिक धरती से राहुल गांधी का संदेश पूरे देश तक पहुंचेगा।कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं और पार्टी को भरोसा है कि 4 जून की यह जनसभा ऐतिहासिक,अभूतपूर्व और लोकतंत्र को मजबूत करने वाली साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *