ख़बर शेयर करें -

Uttrakhand फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क सोमवार 1 जून से प्रकृति प्रेमी पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी

चमोली जनपद के उच्च हिमालई भ्यूंडार वैली में स्थित यूनेस्को विश्व प्राकृतिक धरोहर स्थल फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क सोमवार 1 जून से प्रकृति प्रेमी पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। अपनी दुर्लभ पुष्प जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध इस नंदन कानन वैली ऑफ फ्लावर्स के खुलने से पहले ही इस सीजन में प्रकृति की मेहरबानी से रंग-बिरंगे एल्पाइन पुष्पों की रंगत  दिखने लगी है। वहां पार्क प्रशासन द्वारा घाटी में सभी तरह की व्यवस्थाओं को दुरस्त कर दिया गया है, आज रविवार को DFO नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क IFS अभिमन्यु ने भी फूलों की घाटी पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया, पार्क की रेंज ऑफिसर चेतना काण्डपाल 

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:मेरगांव में आयोजित हुआ वृहद बहुउद्देशीय एवं विधिक जागरूकता शिविर, 629 लोग हुए लाभान्वित

ने बताया कि सोमवार को प्रातः काल पार्क प्रशासन,ईडीसी भ्यूंडार सहित स्थानीय जन प्रतिनिधियों ओर प्रकृति प्रेमी पर्यटकों की उपस्थिति में घाटी के मुख्य प्रवेश द्वार पूजन के पश्चात पर्यटकों के पहले दल को परमिट सहित अन्य सभी औपचारिकताओं के पूरी होने पर हरी झंडी दिखा कर वैली ऑफ फ्लावर्स की और भेजा जाएगा,घाटी की पर्यावरण संरक्षण,सुरक्षा को लेकर पार्क प्रशासन सजग है,वन कर्मियों द्वारा घाटी के जैव विविधता और वन्य जीवन की सुरक्षा का जिम्मा लगातार गश्त करते हुए बखूबी संभाला जा रहा है, चप्पे चप्पे पर पार्क कर्मियों की तैनादी है,

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा -हिमालयी सचल महाकुम्भ श्री नन्दादेवी राजजात 2027 में अल्मोडा की रहेगी ऐतिहासिक पहल

वर्तमान में कोरिउलिस काशमीरियाना, हैबेनेरिया पेक्टिनाटा, अरिसेमा प्रोपिनक्वम, पोटेलिया, अनेबिया, राजा मैक्रोफिला, रोजा सेरसिया, थमोप्सिस बारबाटा, जिम्नाडेनिया, आर्किडिस, सिरिगा इमोडी, प्रिमुला, एंडोसे और लैनुगिनोमा सहित कई प्रजातियों के फूल खिले हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *