Uttrakhand News:चीन सीमा से सटी नीति वैली में ‘अल्ट्रा रन मैराथन’ का आगाज, चमोली के दिगंबर सिंह ने जीती 75 KM की रेस

0
ख़बर शेयर करें -

UttrKhand नीति वैली में मैराथन

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के तत्वावधान में सीमांत चमोली जनपद की चीन सीमा से सटी ऋतु प्रवासी नीति वैली की मेजबानी में बड़े धूम धाम से नीति एक्स्ट्रीम अल्ट्रा रन मैराथन का आगाज हो गया है, आज पहले दिन रिमखिम स्टार्ट प्वाइंट से सबसे आकर्षक 75किलोमीटर रन शुरू हुआ जिसमें एथलीट रिमखिम से रेस शुरू करते हुए मलारी,नीति, होकर वापस मलारी फिनिश लाइन पर पहुंचे, 75किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन रेस चमोली जनपद के स्टार मैराथन धावक दिगम्बर सिंह के नाम रही उन्होंने एकबार फिर सूर्या मैराथन के बाद दोबारा अपना दबदबा कायम करते हुए करीब 4घंटे के समय के साथ ये अल्ट्रा मैराथन रेस जीती है, दिगम्बर की इस ऐतिहासिक जीत को लेकर एडवेंचर एसोसिएशन एंड वेल फेयर सोसाइटी चमोली के अध्यक्ष विवेक पंवार ने सबसे पहले बधाई देते हुए नीति प्वाइंट पर अपनी टीम के साथ दिगम्बर का हौसला बढ़ाया, उन्होंने कहा कि दिगम्बर कुंवर जैसे होनहार पहाड़ी कोहिनूर को और तराशने की जरूरत है आने वाले दिनों में ये ही अंत राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेगा जरूरत है उन्हें मार्ग दर्शन और स्पोंसर के साथ अच्छे कोच की,वही 42किलोमीटर महिला वर्ग की रेस भी पूरी हो चुकी है हालांकि खराब मौसम से सरहदी क्षेत्र में संचार व्यवस्था सीमित होने के कारण अभी ऑफिशियली परिणाम की लिस्ट नहीं पहुंच सकी है,,,
हिमालय की तलहटी में बसी नीती घाटी में 31 मई से शुरू होने वाली इस अल्ट्रा मैराथन के लिए करीब एक हजार प्रतिभागियों ने आवेदन किया है। इसमें 27 राज्यों के साथ दो विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। जहां 42 किमी. की मैराथन प्रतिभागियों की शारीरिक व मानसिक मजबूती की परीक्षा लेने के साथ ही रोमांच व साहस का एहसास दिला रही है।
बता दें कि नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन विश्व की छठवीं और भारत की चौथी सबसे ऊंचाई वाली अल्ट्रा दौड़ का रिकॉर्ड कायम करने जा रही है। आज की पहली रेस 75 किलोमीटर की अल्ट्रा रन रिमखिम से शुरू होकर सुमना, ग्रैंड कैन्यन स्ट्रेच और मलारी होते हुए नीती गांव मलारी तक पहुंची। वहीं, आज मैराथन 42 किलोमीटर की स्पर्धा भी संपन्न हो गई है।
पर्यटन विभाग के अलावा आईटीबीपी और सेना पूरे आयोजन में सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स सहयोग प्रदान कर रही है। स्थानीय स्तर पर नीति गांव में मैराथन को सहयोग कर रही एंडवेंचर एसोसिएशन एंड वेल फेयर सोसाइटी चमोली के विवेक पंवार और महेंद्र भुजवान अपनी टीम के साथ सहयोग कर रहे हैं एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक पंवार ने बताया कि यह आयोजन छेत्र के लिए केवल एक स्पर्धा नहीं है, अपितु उत्तराखंड को इंटरनेशनल लेबल के एडवेंचर टूरिज्म प्वाइंट बनाने की पहल का एक हिस्सा है। बशर्ते सरकार इस पर आगे भी ध्यान दें, सीमांत वैली के इन दूरस्थ क्षेत्रों में पर्यटकों एथलीटों के आने से स्थानीय लोगों के होमस्टे, होटल, गाइड, परिवहन और हस्तशिल्प उद्योगों को व्यापक लाभ मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand:-देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित रहा पीएम मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल: धामी

बाइट/ शैलेश बगोली सचिव

बाइट/ मनोहर सिंह रावत आईटीबीपी कमांडेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *