अल्मोड़ा -हिमालयी सचल महाकुम्भ श्री नन्दादेवी राजजात 2027 में अल्मोडा की रहेगी ऐतिहासिक पहल

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा -हिमालयी सचल महाकुम्भ श्री नन्दादेवी राजजात 2027 में अल्मोडा की रहेगी ऐतिहासिक पहल

 

 

हिमालयी सचल महाकुम्भ श्री नन्दादेवी राजजात 2027 में अल्मोडा की मां नन्दादेवी की देवडोली राजछत्रके साथ कुमाऊँ के चंदवंशी राजा, युवराज एवं हजारों नन्दाभक्तों के साथ परम्परागत रूप से शामिल होगी, अल्मोडा की नन्दादेवी के साथ ही कुमाऊँ मण्डल के प्रत्येक जनपद से सेकडों देवडोलियां भी यात्रा में शामिल होंगी।

 

 

आगामी यात्रा की तैयारियां धार्मिक एवं प्रशासनिक स्तर पर प्रारम्भ कर दी गयी है आगामी माह में अल्मोडा में यात्रा की सर्वोच्च आयोजन समिति श्री नन्दादेवी राजजात समिति के साथ विस्तृत बैठक होगी जिसमें राजपरिवार मन्दिर समिति तथा कुमांउ मंडल के सभी जनपदों के प्रतिनिधि, जहां से देव डोलियां श्री नन्दादेवी राजजात में शामिल होती हैं वहां के केन्द्र व राज्य के माननीय मंत्रीगण, सांसदों, विधायकों एवं जनप्रतिनिधि गणों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:सीएम धामी के अल्मोड़ा पहुंचते ही हंगामा, काले झंडे दिखाने उतरे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

 

 

यह जानकारी श्री नन्दादेवी मन्दिर समिति अल्मोडा के अध्यक्ष मनोज वर्मा, ने श्री नन्दादेवी राजजात समिति को दी है।

श्री नन्दादेवी राजजात समिति के महासचिव भुवन नौटियाल ने इस निर्णय का समिति की ओर से स्वागत किया उन्होने बताया कि वर्ष 2027 की यात्रा में परम्परागत रूप से शामिल होने वाली अधिकांश देवडोलियों की सहमति समिति को प्राप्त हो गयी है शेष की भी यथाशीघ्र सहमति प्राप्त होने की प्रत्याशा है।

 

 

 

इस अवसर पर मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में उत्तराखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हिमालयी सचल महाकुम्भ श्री नन्दादेवी राजजात 2027 के लिये आर्थिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है प्रस्ताव लाने के लिये मुख्यमंत्री का श्री नन्दादेवी राजजात समति, श्री नन्दादेवी मन्दिर समिति अल्मोडा, लाटू धाम मन्दिर समिति वांण, बधाण की मां नन्दा देवी मन्दिर केन्द्रीय समिति देवराडा, दशम द्वार श्री नन्दादेवी मन्दिर समिति आदि अनेक मन्दिर समितियों ने आभार व्यक्त किया है परिषद की बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार के केन्द्रीय गृह मंत्री माननीय अमित शाह जी द्वारा की गई है इस प्रस्ताव के बाद यात्रा की कार्ययोजनाओं के निर्माण में गति आने की पूर्ण सम्भावना व्यक्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जिला खनन न्यास समिति की बैठक में जनहितकारी प्रस्तावों को मिली स्वीकृति।शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता जैसे विभिन्न कार्यों में होंगे खर्च। जनपद वासियों को मिलेगा लाभ।

 

अल्मोड़ा नंदादेवी मंदिर समिति के अध्य्क्ष मनोज वर्मा इसका स्वागत किया और उन्होंने कहा की अगले 2027 में माँ
नन्दादेवी राजजात का कुमाऊँ से भव्य आयोजन किया जाएगा उन्होंने बताया कि कुमाऊँ के सभी मंदिर समितियों से उनके द्वारा संपर्क किया था जो अगले वर्ष के लिए इसको कुमाऊँ से ऐतिहासिक बनाया जाएगा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *