Almora News:​सीएम धामी ने किया एसएसजे विश्वविद्यालय के नए प्रशासनिक भवन का लोकार्पण, उच्च शिक्षा को मिली बड़ी सौगात

0
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का लोकार्पण कर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी।

करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह अत्याधुनिक भवन अब विश्वविद्यालय की प्रशासनिक गतिविधियों का नया केंद्र बनेगा।

🌸प्रशासनिक गतिविधियों का नया केंद्र

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा यह भवन विश्वविद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रायपुर सीट से दावेदारी ठोक रहे आशुतोष नेगी यूकेडी से निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

पांच वर्ष पूर्व अस्तित्व में आए सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की प्रशासनिक गतिविधियां अब तक एसएसजे परिसर के समीप स्थित पुराने भवन से संचालित हो रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की मांग

सीमित स्थान और सुविधाओं की कमी के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद नए प्रशासनिक भवन के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रशासनिक कार्यालयों की शिफ्टिंग शुरू होगी और सभी गतिविधियां नए भवन से संचालित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *