Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में लगातार जारी है अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लमगड़ा पुलिस ने 71 पाउच अवैध माल्टा शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

0
ख़बर शेयर करें -

श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद अल्मोड़ा में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग एवं कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 26.05.2026 को थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री प्रमोद पाठक के नेतृत्व थाना लमगड़ा पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। जिस दौरान उपनिरीक्षक श्री धर्मेन्द्र कुमार, प्रभारी चौकी जैंती मय पुलिस टीम द्वारा सिलपड़ तिराहा क्षेत्र से एक व्यक्ति ओम प्रकाश पुत्र शंकर राम निवासी ग्राम मल्ला बिनौला, जैंती के कब्जे से 71 पाउच माल्टा देशी अवैध शराब बरामद करते हुए थाना लमगड़ा में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *