Almora News:अल्मोड़ा: पेयजल संकट और नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरीं दौलीगाड़ की महिलाएं, आंदोलन की चेतावनी

0
ख़बर शेयर करें -

दन्या [ अल्मोड़ा ]नशाखोरी व पेयजल समस्या को लेकर आज ग्राम सभा दौलीगाड़ के पंचायत भवन मे महिलाओ ने वैठक कर इस समस्या के तत्काल समाधान की मांग की । इस अवसर पर नारेबाजी करते हुवे महिलाओ ने कहा कि कुछ अराजक तत्व ग्राम पंचायत की बागपाली काण्ड़ा पेयजल योजना मे तोड़फोड़ कर रहे है तथा ग्राम पंचायत को पेयजल योजना ठीक करने मे रुकावट पैदा कर रहे है महिलाओ ने कहा कि उन्हे इस गर्मी के मौसम मे दो किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है सरयू पेयजल योजना से भी पिछले कई समय से जलापूर्ति नही हो रही है । महिलाओ ने मांग की कि ग्राम काण्डा के लिये एक नई पेयजल योजना स्वीकृत कराई जाय , तथा पिछले चालीस वर्षो से चल रही पेयजल योजना को दुरुस्त कराया जाय ।पाइप लाईन मे तोडफोड़ कर रहे अराजक तत्वों के खिलाफ कडी कार्यवाही की जाय । 

 इस बैठक में कच्ची व अबैध शराब व नशाखोरी से बिगड़ रहे बच्चों बड़े बुजुर्गो व इससे उत्पन्न महिला उत्पीड़न पर भी अंकुश लगाने की मांग की महिलाओ ने पुलिस व प्रशासन से नारेबाजी करते हुवे मांग की कि इस पर प्रभावी रोक लगाई जाय । यदि पेयजल व अवैध नशाखोरी पर रोक नही लगी तो वे आन्दोलन के लिये वाध्य होंगी बैठक मे पूर्व प्रधान पूनम , मीना काण्ड़पाल ,नीमा काण्ड़पाल पुष्पा देवी खष्टी देवी ,नीता देवी सरस्वती देवी भागीरथी देवी लक्ष्मी देवी हेमा काण्ड़पाल आनन्दी देवी ,मन्जू देवी धनूली देवी , प्रेमा देवी सहित दर्जनो महिलाओ ने भागीदारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *