ख़बर शेयर करें -

एंकर- उत्तराखंड के सीमावर्ती गांवों के विकास को लेकर ‘वाइब्रेंट विलेज’ योजना को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गेम-चेंजर बताया है। उनका कहना है कि इस योजना से सीमांत क्षेत्रों में विकास को नई रफ्तार मिलेगी और इन गांवों की तस्वीर बदल जाएगी, मुख्यमंत्री केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ‘वाइब्रेंट विलेज’ योजना के तहत सीमावर्ती गांवों को ‘देश का पहला गांव’ मानते हुए प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के माध्यम से सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और संचार जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। साथ ही सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सीमावर्ती गांवों का विकास न केवल स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाएगा, बल्कि देश की सुरक्षा और सीमाओं को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बाइट– पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *