Uttrakhand News:उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे चेक करें अपना परिणाम
उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है.
बस कुछ घंटे और फिर उनकी साल भर की मेहनत के नतीजे उनके सामने होंगे. उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) आज यानी 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है. छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम और कुल उत्तीर्ण छात्रों की संख्या की जानकारी देगा.
