Almora News:पीटीसी अल्मोड़ा में SDRF द्वारा राजस्व अधिकारियों को आपदा प्रबंधन एवं रेस्क्यू तकनीकों की दी जानकारी
दिनांक 23.03.2026 को SDRF टीम सरियापानी द्वारा पीटीसी अल्मोड़ा में राजस्व विभाग के उपनिरीक्षकों एवं निरीक्षकों को आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया गया।
उपस्थित राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारी गणों को प्राथमिक उपचार, बेसिक लाइफ सपोर्ट (CPR), FBAO (Foreign Body Airway Obstruction), ब्लड कंट्रोल तकनीक, तथा वैकल्पिक साधनों से स्ट्रेचर बनाने एवं घायल व्यक्तियों के मूवमेंट/लिफ्टिंग के सुरक्षित तरीकों की जानकारी दी गई।
साथ ही रोप रेस्क्यू उपकरणों के उपयोग, रैपलिंग, क्लाइम्बिंग एवं रिवर क्रॉसिंग जैसे महत्वपूर्ण रेस्क्यू अभ्यास भी कराए गए।
इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन से जुड़े भूदेव एवं सचेत ऐप के उपयोग के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, जिससे आपात स्थिति में त्वरित सहायता एवं समन्वय स्थापित किया जा सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 52 राजस्व उपनिरीक्षक/निरीक्षक उपस्थित रहे, जिन्होंने व्यवहारिक अभ्यास के माध्यम से आवश्यक कौशल अर्जित किए।
