Almora News:सर्वर डाउन होने से थमी रसोई गैस की केवाईसी, इंडेन गैस एजेंसी पर उमड़ी उपभोक्ताओं की भारी भीड़

0
ख़बर शेयर करें -

रसोई सिलेंडर को लेकर लोगों की दिक्कतें काम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दो-तीन दिन राहत के बाद सोमवार को एक बार फिर लोग केवाईसी के लिए परेशान रहे। सर्वर डाउन होने से लोगों की केवाईसी के साथ बुकिंग नहीं हो पाई।

इसके चलते चौघानपाटा स्थित इंडेन गैस एजेंसी के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। लोग केवाईसी कराने के लिए सुबह आठ बजे ही यहां पहुंच गए थे। दस बजने तक लोगों की भीड़ कार्यालय खिड़की से लेकर माल रोड तक जमा हो गई। इससे लोगों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *