Almora News:अग्नि सुरक्षा को लेकर रानीखेत फायर सर्विस का फायर रिस्क निरीक्षण

0
ख़बर शेयर करें -

दिनांक 09.02.2026 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा श्री नरेंद्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षण में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत श्री गणेश चंद्र द्वारा अग्नि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आईएमपीसीएल कंपनी मोहन, डेन होटल तथा उपासना होटल में फायर रिस्क निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कंपनी/होटल में स्थापित अग्निशमन उपकरणों की जांच की गई तथा कर्मचारियों को उपकरणों के सही संचालन व उपयोग की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सभी प्रबंधकों को अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील स्थिति में रखने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त वनाग्नि सीजन को ध्यान में रखते हुए संस्थान प्रबंधकों को अपने परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई बनाए रखने तथा आग की घटनाओं से बचाव हेतु आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने के निर्देश भी दिए गए।
फायर सर्विस द्वारा प्रबन्धकों को अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल फायर सर्विस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *