ख़बर शेयर करें -

स्लग- उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ मां पूर्णागिरी मेले का सीएम धामी ने टनकपुर पहुंच किया शुभारंभ,15 जून तक चलेगा मेला,सीएम ने करोड़ों की विकास योजनाओ का भी लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

स्थान- टनकपुर,चंपावत।

रिपोर्ट- दीपक फुलेरा।

एंकर- प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चंपावत जिले के टनकपुर पहुंच उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरी मेले का विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया।इस मौके पर सीएम ने चंपावत जिले की कई विकास योजनाओ का लोकार्पण शिलान्यास भी किया।सीएम के साथ क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भी मेला उद्घाटन अवसर पर शिरकत की। सीएम धामी ने  आयोजित कार्यक्रम में कहा की उनका सौभाग्य है की वर्ष 2021 से लगातार उन्हे इस मेले में हर वर्ष आने का अवसर मिल रहा है।उन्होंने कहा की मां पूर्णागिरी के दरबार में आ उन्हे बेहद शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है।बचपन से ही उन पर मां शारदा एवं मां पूर्णागिरी का आशीर्वाद रहा है।प्रदेश सरकार इस प्रसिद्ध धाम को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए काम कर रही है।टनकपुर से लेकर मां पूर्णागिरी धाम तक स्थाई पथ प्रकाश व्यवस्था को जल्द कराया जाएगा।प्रशासन मेला क्षेत्र में इंट्रीग्रेटेड क्राउड मैनेजमेंट पर भी काम कर रहा है।शारदा रिवर फ्रंट के तहत इस क्षेत्र का विकास किया जा रहा है।वही इसके अलावा चंपावत में गोलज्यू कॉरिडोर के तहत 430 करोड़ की लागत से कार्य हो  रहा है।प्रदेश सरकार पूरे राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों के सौंद्रीकरण एवं नवीनीकरण हेतु कार्य कर रही है।वही उन्होंने कहा की मेला वर्ष भर चले इसके लिए मेला क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे है। श्रद्धालु सुविधाओ के लिए पथ प्रकाश पेयजल सुरक्षा सहित तमाम अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर किया गया है।ताकि उत्तर भारत के इस मेले में आने वाले लाखो श्रद्धालु मां पूर्णागिरी के सुगम दर्शन उपरांत चंपावत जिले के अन्य धार्मिक पर्यटक स्थलों में जाकर चंपावत के नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद प्राप्त कर।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:गैरसैंण में मीडिया के लिए 'स्थाई ठिकाना': अब भराड़ीसैंण में बनेगा पत्रकारों के लिए अपना भवन।

बाइट 1 –  पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *