Almora News:अल्मोड़ा: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में मुरादाबाद का छात्र गिरफ्तार, क्षेत्र में भारी आक्रोश और प्रदर्शन की चेतावनी

0
ख़बर शेयर करें -

देवभूमि में आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। हत्या के साथ ही दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पांच फरवरी को भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को लेकर मचा बवाल अभी शांत नहीं हुआ था कि शुक्रवार को अल्मोड़ा में मुरादाबाद के भगतपुर क्षेत्र के गांव निवासी पालीटेक्निक के छात्र सोहेल ने 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया है।

इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से क्षेत्र में आक्रोश है और ग्रामीणों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी है। घटना धौलादेवी ब्लाक के एक गांव की है। स्वजन के अनुसार, परिवार के एक सदस्य की बीमारी के उपचार के लिए वह हल्द्वानी गए थे। इसी दौरान आरोपित युवक ने मौका पाकर नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की और रात के समय घर में घुसकर दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, युवाओं और कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत।

आरोप है कि आरोपित ने किशोरी के आपत्तिजनक फोटो मोबाइल में रिकार्ड कर लिए और उन्हें प्रसारित करने की धमकी देकर डराता था। आरोपित ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जानकारी मिलने पर स्वजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपित 20 वर्षीय सोहेल निवासी ग्राम बुढ़ानपुर, भगतपुर, मुरादाबाद को 12 घंटे के भीतर चापड़ बैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। दन्यां थाना प्रभारी दिनेश नाथ महंत ने बताया कि पाक्सो सहित बीएनएस की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है और इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

🌸किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता है आरोपित छात्र

यह भी पढ़ें 👉  टॉप: नैनीताल। स्लग: जनपद नैनीताल, भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में बस दुर्घटनाग्रस्त, 07 का रेस्क्यू, 01 सवार की हुई मृत्यु, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

आरोपित सोहेल पालीटेक्निक कालेज दन्यां के इलेक्ट्रिकल ट्रेड के छठे सेमेस्टर का छात्र है। वह दन्यां के पास गांव में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता था। वहीं, इस घटना पर संगठनों ने रोष व्यक्त किया है। जागेश्वर धाम के चित्रगुप्त पीठ के महामंडलेश्वर लाल बाबा ने थानाध्यक्ष दन्यां को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने उत्तराखंड में हो रहे लव जिहाद, थूक जिहाद, लैंड जिहाद सहित मंदिर व धार्मिक स्थलों पर कब्जे पर गहरी नाराजगी जताई है। 14 फरवरी को दन्यां क्षेत्र में आक्रोश रैली निकालेंगे।

यह मामला बेहद संवेदनशील है। आरोपित को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। क्षेत्र में शांति व सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहे, इसके लिए पुलिस को निर्देशित किया गया है। हर तरह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *