Dehradun News:देहरादून में गैंगवार: सिल्वर सिटी मॉल के पास कुख्यात अपराधी विक्रम शर्मा की सरेआम गोली मारकर हत्या
देहरादून से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। राजधानी के राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिम से लौट रहे कुख्यात अपराधी विक्रम शर्मा पर 2 अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगते ही विक्रम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हुई हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक विक्रम शर्मा झारखंड का कुख्यात अपराधी है,उसपे 50 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे जिसमे 30 से ज्यादा सिर्फ के मुकदमे है,उसके इलावा हत्या का प्रयास,फिरौती जैसे कई संगीन मुकदमे भी दर्ज है।
बाइट– अजय सिंह,एसएसपी
