Almora News:फायर स्टेशन अल्मोड़ा व रानीखेत का अग्नि सुरक्षा दृष्टिकोण से होटल,रिजॉर्ट व रेस्टोरेंटों का फायर रिस्क निरीक्षण।

0
ख़बर शेयर करें -

दिनांक 04.02.2026 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा श्री नरेंद्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षक में फायर स्टेशनों का फायर रिस्क निरीक्षण लगातार जारी।
प्रभारी फायर स्टेशन अल्मोड़ा श्री लक्ष्मण सिंह द्वारा जागेश्वर क्षेत्रांतर्गत रिसॉर्ट, होटल, रेस्टोरेंट एवं अनुज्ञापी दुकानों का फायर रिस्क निरीक्षण एवं ऑडिट किया गया।

साथ ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत श्री गणेश चंद्र द्वारा राजस्व विभाग के साथ मरचूला क्षेत्रांतर्गत रिसॉर्ट, होटल, रेस्टोरेंट का सयुक्त रूप से फायर रिस्क निरीक्षण एवं ऑडिट किया गया।
निरीक्षण के दौरान मौजूदा अग्निशमन उपकरणों की कार्यक्षमता को बारीकी से जाँचा गया। साथ ही उपस्थित कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सही संचालन, रख-रखाव एवं आग से बचाव के उपायों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
फायर विभाग द्वारा सभी संस्थानों को अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों के लिए सदैव सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *