Almora News:मंत्री रेखा आर्या के पति के बयान पर भड़की कांग्रेस, अल्मोड़ा में प्रदर्शन कर मांगी सार्वजनिक माफी

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति गिर्धर साहू द्वारा यह शर्मनाक बयान देना कि “बिहार में लड़कियां बीस हज़ार से 25000 रुपये में मिल जाती हैं” — न केवल महिला समाज का घोर अपमान है बल्कि यह पूरे देश की बेटियों की गरिमा को कुचलने वाला बयान है।

इस आपत्तिजनक और अमानवीय सोच के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा  रेखा आर्या  और गिर्धर साहू का पुतला दहन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।

🌸इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि

“भाजपा की सत्ता के संरक्षण में उनके नेताओं और परिजनों के भीतर महिलाओं को वस्तु समझने की घृणित मानसिकता पनप रही है। गिर्धर साहू का यह बयान पूरे महिला समाज का अपमान है। भाजपा सरकार चुप है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह इस मानसिकता का समर्थन करती है।”

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर पटाल बाजार का निरीक्षण, जिलाधिकारी ने विगत दिवस व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए थे निर्देश

उन्होंने मांग की कि रेखा आर्या को तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए तथा भाजपा नेतृत्व को स्पष्ट करना चाहिए कि वह इस बयान से सहमत है या नहीं।

विधायक मनोज तिवारी ने  इस बयान को बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ जैसे नारों पर करारा तमाचा बताते हुए कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है।

कांग्रेस पार्टी स्पष्ट करती है कि जब तक दोषियों पर कड़ी कार्यवाही नहीं होती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। पुतला दहन कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज विधायक मनोज तिवारी,नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, युवा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, पूरन रौतेला,जया जोशी, निर्मला कांडपाल, किरन आर्या, आशा शर्मा, गीता पाण्डेय, दीपा साह,राधा टम्टा, सुशील साह दीप डांगी, परितोष जोशी, अमरजीत भाकुनी, आनंद सिंह बिष्ट विनोद वैष्णव,नारायण दत्त पाण्डेय,गोविन्द  मेहरा,परितोष जोशी, वैभव पांडे हेम तिवारी अनूप भारती,  प्रदीप कुमार दानिश खान, दिनेश पिल्कवाल, तारा चंद्र साह, पंकज पाठक दिनेश नेगी,मनोज वर्मा, इसरार अहमद, राहुल अधिकारी, विशाल बिष्ट,मनोज बिष्ट दीपेश कांडपाल,तारु तिवारी जगदीश पाण्डेय नरेश बराकोटी, कार्तिक साह, हिमांशु मेहता,संदीप बिष्ट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *