Almora News:मुख्यमंत्री ने रानीखेत में प्रातःकालीन भ्रमण कर आमजन से किया संवाद ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान को लेकर लिया फीडबैक

0
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा के दो दिवसीय दौरे के दौरान आज रानीखेत में प्रातःकालीन भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों के साथ चाय पर संवाद स्थापित कर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान को लेकर उनका फीडबैक लिया। आमजन ने अभियान की सराहना करते हुए इसे जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक प्रभावी पहल बताया तथा सरकार का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से शासन और जनता के बीच विश्वास, संवाद एवं सहभागिता निरंतर सशक्त हो रही है। सरकार आमजन से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं को समझ रही है और उनके समाधान को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड: 4 जुलाई से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, तैयारियां पूरी

प्रातःकालीन भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली से आए पर्यटकों से भी भेंट कर उनके शीतकालीन यात्रा अनुभवों की जानकारी ली। पर्यटकों द्वारा जनपद की प्राकृतिक सुंदरता, शांति और व्यवस्थाओं को लेकर दिए गए सकारात्मक फीडबैक को मुख्यमंत्री ने उत्साहवर्धक बताया और कहा कि यह जनहित में सतत रूप से कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ"; योग से स्वस्थ एवं सशक्त समाज निर्माण का आह्वान

जिला सूचना अधिकारी , अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *