Almora News:एक करोड़ की लागत से विकसित होगा सिमतोला ईको पार्क, बोटिंग, सेल्फी पॉइंट और कैंटीन की सुविधा मिलेगी

0
ख़बर शेयर करें -

पर्यटन स्थल कसारदेवी के समीप स्थित सिमतोला पार्क अब पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। 26 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले इस पार्क को वन विभाग नगर वन के रूप में विकसित करेगा।

एक करोड़ की लागत से पार्क को विकसित करने का काम होगा। जिससे की यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ सके।

सांस्कृतिक नगरी और पर्यटन स्थल कसारदेवी के बीच एनटीडी कपड़खान मार्ग पर स्थापित ईको पार्क में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। देशी ही नहीं विदेशी पर्यटक भी यहां हर साल पहुंचते हैं। लेकिन सुविधाओं के अभाव में काफी देर तक वहां पर्यटक रुक नहीं पाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand news :-देहरादून हारी सीटों पर बीजेपी की रणनीति तैयार, क्या नया रिकॉर्ड बनेगा 60 पार?

लेकिन अब इस क्षेत्र को विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में बच्चों से लेकर बुजुर्गों और युवाओं के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। आने वाले समय में सब कुछ ठीक रहा तो बच्चे बोटिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। सेल्फी पाइंट भी यहां बनाए जाएंगे।

🌸महिला समूह भी स्वरोजगार से जुड़ सकेंगे

अधिकारियों ने बताया कि नगर वन को विकसित करने के साथ ही लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। बताया कि नगर वन योजना के तहत वहां पर छोटे-छोटे स्टाल लगाने के लिए महिला समूहों को प्राथमिकी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHANDA NEWS:-भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि

कैंटीन की भी सुविधा आने वाले समय में पर्यटकों को मिलेगी। जिससे की एक ओर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा।

एक करोड़ की लागत से नगर वन के रूप में सिमतोला ईको पार्क को विकसित किया जाएगा। इसके लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है। जल्द ही बजट स्वीकृत होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *