Almora News:नगर में घर के बाथरूम में घुसा तेंदुआ, मची अफरातफरी

मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे पूर्वी पोखरखाली निवासी पंकज तिवारी के मकान में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक तेंदुआ उनके बाथरूम में घुस गया। परिवार ने बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और तुरंत वन विभाग व एनटीडी चौकी पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बद्रीनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 21 लाख के पार

सूचना पर वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक कार्रवाई करते हुए तेंदुए को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला और अपने साथ वन विभाग के कार्यालय ले गई। घटना के दौरान किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की तत्परता की सराहना की।

Advertisement