Almora News:मां नंदा सुनंदा शोभा यात्रा के दौरान, कल अल्मोड़ा नगर में लागू होगा डायवर्सन प्लान

दिनांक 3.9.2025 को मां नंदा सुनंदा शोभा यात्रा की अवधि के दौरान नगर अल्मोड़ा में समय 03:00 बजे अपराह्न से समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्सन प्लान निम्नवत रहेगा।

1-हल्द्वानी से पिथौरागढ़ , बागेश्वर रानीखेत, कौसानी जाने वाले समस्त चौपाइयां वाहन वाया धारानौला व बेस तिराहा लोअर मॉल रोड होते हुए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारों को निजी स्वार्थ त्याग कर उत्तराखंड के विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए:गणेश गोदियाल

2-लिंक रोड पर जलाल तिराहे से बाजार की और समस्त चौपाइयां वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 

3-एलआरशाह रोड पर एनटीडी से शिखर की ओर आने वाले समस्त वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, इस दौरान यह एरिया जीरो जोन रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी प्रकरण को लेकर युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा, गोपाल भट्ट ने की निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग

4-एनटीडी से बाजार की ओर आने वाले समस्त वाहन धारानौला या शैलबैंड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

Advertisement