ख़बर शेयर करें -

मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत, और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर होने की संभावना है। रविवार को भी भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​कैंची धाम में सजा सम्मान समारोह: 'हनुमान अंश' की ₹200 करोड़ की सफलता पर अनुप्रिया नागर को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट

उत्तराखंड में बारिश की रफ्तार में हल्की कमी आई है जिसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि 17 अगस्त तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। मौसम विभाग ने बारिश के अलर्ट को देखते हुए हिदायत दी है कि संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण सड़कों और राजमार्गों में अवरोध हो सकता है इसीलिए पर्वतीय क्षेत्र की यात्रा करने से फिलहाल बचें। कहीं-कहीं बाढ़ आने की संभावना भी है। तेज बारिश के चलते बिजली और पानी की सुविधा भी बाधित हो सकती है और भूस्खलन होने से यातायात भी अवरू8 होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेले का हुआ विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ आगाज

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते शुक्रवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप बादल रहे, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *