Uttrakhand News:उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बाद राज्य सरकार अलर्ट मोड पर,सीएम धामी ने सभी जिलाधिकारियों को ग्राउंड ज़ीरो पर रहने के दिए निर्देश जारी

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बाद राज्य सरकार अलर्ट मोड पर है। इस बीच सीएम धामी ने सभी जिलाधिकारियों को ग्राउंड ज़ीरो पर रहने के निर्देश जारी किए हैं। सीएम ने वर्चुअल मीटिंग कर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं।

🌸मुख्यमंत्री ने वर्षा के कारण फसलों को हुई क्षति का शीघ्र आकलन करने को कहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत वे अपनी पूरी टीम के साथ लगातार ग्राउंड ज़ीरो पर रहें। अतिवृष्टि के कारण सड़कों के बाधित होने की स्थिति में उन्हें शीघ्र सुचारु किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:उत्तराखंड: 15 सितंबर से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2.0; केदारनाथ हेली सेवा की सभी 8900 टिकटें बुक, सुरक्षा पर DGCA की नजर

सीएम ने निर्देश दिए कि पेयजल और विद्युत की लाइनें क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में यथाशीघ्र व्यवस्थाएं सुचारु की जाएं। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि ग्रामीण संपर्क मार्ग बाधित होने की स्थिति में लोगों के आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए। जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूर्व से की जाएं।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन लोगों ने गलत तरीके से राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, आयुष्मान कार्ड और अन्य दस्तावेज प्राप्त किए हैं, तथा ऐसे कार्ड बनाने में संलिप्त व्यक्तियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​कैंची धाम में सजा सम्मान समारोह: 'हनुमान अंश' की ₹200 करोड़ की सफलता पर अनुप्रिया नागर को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट

साथ ही, जनपदों में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही भी नियमित रूप से की जाए। ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के अंतर्गत भी आस्था की आड़ में जनता को गुमराह करने वालों पर नियमित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जनपदों के शासकीय अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करें। इसमें दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति, उपकरणों की स्थिति और स्वच्छता व्यवस्था जैसे विषय सम्मिलित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं भी समय-समय पर अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *