Almora News:नगर में रविवार रात हुआ दर्दनाक सड़क हादसा,दो युवकों की गई जान

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। नगर में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब करबला की ओर जा रहे दो युवक बाइक से बेस अस्पताल से लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे होटल मैनेजमेंट कॉलेज के पास एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवक को तत्काल बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान कृष्ण सिंह और राकेश कुमार के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों युवक बेस अस्पताल से करबला की ओर जा रहे थे, जब यह दुर्घटना घटी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:चाचा की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या, 24 घंटे बाद भी फरार भतीजे का सुराग नहीं

घटना सायं लगभग 07:50 बजे होटल मैनेजमेंट अल्मोड़ा के पास बाइक और ट्रक में टक्कर हो गई थी। सूचना मिलते ही कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई और दूसरे युवक को बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा पहुंचाया गया,जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में संस्कृति और आस्था का संगम: बूढ़ा केदार में संपन्न हुआ पौराणिक ‘भेरू कु तमासु’ महोत्सव

मृतकों का विवरण-
1-राकेश कुमार पुत्र प्रेमलाल निवासी तल्ला ओढ़खोला अल्मोड़ा। उम्र लगभग 34 वर्ष (मौके पर मृत्यु)
2-कृष्णा सिंह वाणी पुत्र जीवन सिंह निवासी त्रिनैली चरचालीखान अल्मोड़ा, उम्र लगभग 30 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *