ख़बर शेयर करें -

प्रदेश में बिना लाइसेंस नवीनीकरण के चिकित्सा सेवाएं देने वाले लगभग 2,500 चिकित्सकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। स्वास्थ्य सचिव ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को ऐसे चिकित्सकों की सूची तैयार करने और उनके खिलाफ कठोर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही, उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल को इन चिकित्सकों के नाम सार्वजनिक करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: 'पुलिस आपकी मित्र है'—SSP के निर्देश पर बच्चों और अभिभावकों के साथ महिला पुलिस का दोस्ताना संवाद

शासन की सख्ती के बाद बड़ी संख्या में चिकित्सक लाइसेंस नवीनीकरण के लिए पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. सुधीर पांडेय ने बताया कि पिछले छह दिनों में 200 से अधिक चिकित्सकों ने लाइसेंस नवीनीकृत कराया, जिससे लगभग पांच लाख रुपये जुर्माने के रूप में जमा हुए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा भाकृअनुप-वीपकृअनुसं हवालबाग में 'मशीनिंग कौशल' पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

काउंसिल ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा में लाइसेंस नवीनीकरण नहीं हुआ, तो और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *