Weather Update:उत्तराखंड के इन जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने इन दो जनपदों के लिए बारिश का येलो अलर्ट किया जारी

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड का मौसम 18 जुलाई 2025: उत्तराखंड के टिहरी, हरिद्वार, अल्मोड़ा और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में भी कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपद के लिए भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जनपदों में कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है।

देहरादून में सुबह से धूप खिलने और शाम के समय बौछारें पड़ने का सिलसिला चल रहा है। हालांकि गुरुवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे और 10 बजे तक अच्छी खासी बारिश भी हुई। सुबह के समय हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली लेकिन बारिश रुकने के बाद उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:ऑपरेशन प्रहार”: कोतवाली रानीखेत पुलिस ने अवैध शराब के साथ 01 युवक को किया गिरफ्तार

देहरादून में आज आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। देहरादून का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:​सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में सुरों की महफिल: उस्ताद आफाक हुसैन खाँ की स्मृति में शास्त्रीय संगीत समारोह संपन्न

गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 29.0 और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.7 और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 19.4 और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम बारिश का रहा, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा और धूप बादल रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *