Almora News:बाइक की गूंज के साथ अल्मोड़ा ने उठाया स्वच्छता का संकल्प,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के तत्वावधान में जागरूकता बाइक रैली का किया भव्य आयोजन

“स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल करते हुए आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के तत्वावधान में एक “जागरूकता बाइक रैली” का भव्य आयोजन किया गया।

यह रैली उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन में एवं जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा शचि शर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के नेतृत्व में आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित

रैली का शुभारंभ विनीता आर्या, फ्रंट ऑफिस अधिकार मित्र, अखिलेश चौहान, ए.आर.टी.ओ. अल्मोड़ा एवं पवन कुमार, परिवहन कर अधिकारी द्वारा रघुनाथ सिटी मॉल से हरी झंडी दिखाकर किया गया। बाइक रैली ने रघुनाथ सिटी मॉल से टैक्सी स्टैंड तक का मार्ग तय करते हुए नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं सहभागियों द्वारा जनता को दिनांक 22 जून 2025 को प्रातः 6:45 बजे, सिमकनी मैदान, अल्मोड़ा में आयोजित “वृहद स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान” में श्रमदान कर सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत जिला चिकित्सालय में लगा मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञों ने दी सेवाएं

रैली के दौरान स्वच्छता पंफ्लेट वितरित किए गए एवं सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इस अभियान में पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, और अधिकार मित्र सहित अनेक विभागों एवं नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

Advertisement