ख़बर शेयर करें -

कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों को एक बार फिर सेवा का मौका मिलेगा। यह मौका डीएससी की भर्ती का है। भर्ती आगामी 2 जुलाई से शुरू होगी। सिपाही जनरल ड्यूटी और सिपाही क्लर्क (एसडी) के पदों के लिए प्रस्तावित भर्ती में मेडिकल कैटेगरी शेप-वन वाले पूर्व सैनिक हिस्सा ले सकेंगे।

केआरसी के भर्ती अधिकारी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सिपाही जनरल ड्यूटी की भर्ती में वे अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे जो 31 जुलाई 2023 से 30 जून 2025 की अवधि में सेवानिवृत्त हुए हों और उनकी आयु 46 साल से कम हो। सेवानिवृति की अवधि दो साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। सिपाही क्लर्क (एसडी) के लिए 31 जुलाई 2020 से 30 जून 2025 तक सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक भर्ती में शामिल होंगे। उनकी सेवानिवृति की अवधि पांच साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 48 साल से कम और मेडिकल कैटेगरी शेप-वन होनी जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  #मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में 'समरसता संकल्प अभियान' की भव्य कलश यात्रा में की शिरकत; संत गुरु रविदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान*

🌸ये रहेगा कार्यक्रम

2 जुलाई को सुबह 8:30 बजे से अभ्यर्थियों की जांच होगी।

3 जुलाई को सुबह 6 बजे प्रारंभिक स्क्रीनिंग और शारीरिक मापदंड परीक्षा।

🌸ये लाने होंगे दस्तावेज

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:अल्मोड़ा: 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस पर निकलेगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान यात्रा

डिस्चार्ज बुक, एजीआई एक्सटेंडेड इंश्योरेंस प्रमाणपत्र, एक्स टीए पर्सनेल, एटीसी प्रमाणपत्र, अवतीर्ण प्रमाणपत्र और शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियों के साथ पासपोर्ट साइज की 16 रंगीन फोटो साथ लानी होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *