Uttrakhand News:उत्तराखंड में बढ़ने लगे कोरोना संक्रमण के मामले,एम्स ऋषिकेश की एक महिला नर्सिंग समेत तीन मरीज कोरोना पॉजिटिव

दून में कोरोना संक्रमण के मामले अब बढ़ने लगे हैं। सोमवार को जिले में कोरोना के तीन नए मरीज सामने आए हैं। संक्रमितों में एम्स ऋषिकेश की एक महिला नर्सिंग अधिकारी, भगत सिंह कालोनी की एक महिला और चंद्रबनी क्षेत्र के एक पुरुष शामिल हैं।

🌸तीनों की कोविड रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एम्स ऋषिकेश की 27 वर्षीय नर्सिंग अधिकारी हाल ही में केदारनाथ यात्रा से लौटी थीं। यात्रा के बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बुखार, खांसी और गले में खराश जैसी दिक्कतें हुईं। एहतियातन उनकी कोरोना जांच की गई, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है।

फिलहाल उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। दूसरा मामला भगत सिंह कालोनी का है, जहां 50 वर्षीय महिला को बीते कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। उन्होंने एक निजी लैब से कोविड टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को पाजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात, 67 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

तीसरा संक्रमित चंद्रबनी निवासी 52 वर्षीय पुरुष है, जिन्होंने तबीयत बिगड़ने पर मैक्स अस्पताल की ओपीडी में परामर्श लिया। लक्षण संदिग्ध पाए जाने पर डाक्टरों ने उनका कोविड टेस्ट करवाया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आगाज़, आज दोपहर पेश होगा अनुपूरक बजट

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि तीनों मरीजों की स्थिति स्थिर है और उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें उनके प्राइमरी कान्टैक्ट्स की तलाश में जुटी हैं, ताकि संक्रमण को आगे फैलने से रोका जा सके।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना को हल्के में न लें, खासकर मौसम परिवर्तन और यात्रा से लौटने के बाद यदि कोई लक्षण नजर आएं, तो तुरंत जांच कराएं। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना, हाथों की सफाई और उचित दूरी बनाए रखना अब भी जरूरी है।

Advertisement