Almora News:अल्मोड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत ने व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंची धाम में लगने वाले जाम व क्वारब में निरन्तर भू – धसाव के कारण उत्पन्न समस्या को लेकर जिलाधिकारी अल्मोड़ा के कार्यालय का किया घेराव

0
ख़बर शेयर करें -

आज 22 मई को ” जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा ” द्वारा कैंची धाम में लगने वाले जाम व क्वारब में निरन्तर भू – धसाव के कारण उत्पन्न समस्या का अभी तक कोई कारगर समाधान न निकलने के कारण राज्य सरकार के ख़िलाफ़ जिलाधिकारी अल्मोड़ा के कार्यालय का किया घेराव।

कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस मुद्दे पर सत्ताधारी भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष को जनता की परेशानियों की कोई चिंता नहीं है और वे केवल अपने नेताओं के महिमामंडन में लगे हैं।

क्वारब मोटर मार्ग की धीमी कार्य प्रगति पर गहरा खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस मामले को इतनी गंभीरता से लिया जाना चाहिए, उस पर भाजपा नेता जनता की समस्याओं से इतर अपने नेतागणों का महिमा मंडन कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कब तक यह कार्य पूर्ण होगा और आम जनता को राहत मिलेगी, इस पर कोई समयसीमा क्यों नहीं तय की जा रही है?

आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से जब से कांग्रेस ने क्वारब मोटर मार्ग के शीघ्र सुधार और कैंची धाम पर जाम से निजात पाने के लिए जनआंदोलन की चेतावनी दी, अचानक से “जादू की छड़ी घुमाकर” (जैसा कि भाजपा के एक नेता द्वारा बोला गया) कागजों पर कार्य प्रगति पर दिखाने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने दुख व्यक्त किया कि केंद्रीय सड़क और परिवहन राज्य मंत्री द्वारा जनता को यह नहीं बताया जा रहा है कि कार्य कब तक पूर्ण होने की समयसीमा है।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update:मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना,पर्वतीय क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की दी गई सलाह

कांग्रेस नेता ने केंद्रीय मंत्री की पूर्व की घोषणाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने याद दिलाया कि कुछ साल पहले अल्मोड़ा मृग विहार को मिनी जू बनाने की घोषणा की गई थी, लेकिन वर्ष बीत जाने के बाद भी मिनी जू शायद अभी भी फाइलों में ही चल रहा होगा और धरातल पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है।

सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे उन वीडियो और फोटो पर भी सवाल उठाए, जिनके माध्यम से जनता को यह भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है कि क्वारब में कार्य प्रगति पर है। उन्होंने दावा किया कि वास्तव में ये दिखाए जाने वाला कार्य सिर्फ नदी द्वारा कटाव को रोकने का प्रयास भर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अभी तक कोई यह नहीं बता पा रहा है कि आने वाले बरसात के मौसम में मार्ग बंद न हो, इसके लिए क्या ठोस प्रयास किए गए हैं ताकि यातायात सुचारु रूप से चल सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर आज तस्वीर हो जाएगी साफ,मतदाता सूची में 125 नाम

कागजों पर योजनाओं को दिखाया जा रहा है, लेकिन धरातल पर कुछ कार्य होता नहीं दिख रहा है। उन्होंने बरसात के मौसम में मार्ग सुचारु रखने और नदी में गिर रहे मलबे पर भी चिंता व्यक्त की। 

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस अत्यंत गंभीर और चिंतनीय विषय पर राज्य सरकार और केंद्रीय राज्य मंत्री की गंभीरता इसी बात से दिखाई देती है कि लगभग 1 वर्ष का समय व्यतीत हो जाने के बाद भी आज भी योजनाएं कागजों में ही बन रही हैं। उन्होने कहा कि भाजपा के राज में शासन मस्त और जनता त्रस्त है।

इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप नेता सदन भुवन कापड़ी, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा भूपेंद्र भोज, विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, विधायक द्वाराहाट मदन सिंह बिष्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी सहित कई अन्य विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, नगर कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस कमेटी, समस्त कांग्रेस फ्रंटल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *