ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मौसम शुष्क है और चटख धूप खिलने से पारे में लगातार वृद्धि हो रही है। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है।

दून में इस वर्ष पहली बार अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके साथ ही पंतनगर में 37 और खटीमा में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। जिससे तपिश बढ़ने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में कहींं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​कैंची धाम में सजा सम्मान समारोह: 'हनुमान अंश' की ₹200 करोड़ की सफलता पर अनुप्रिया नागर को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट

🌸गुरुवार इस वर्ष अब तक का सबसे गर्म दिन

देहरादून में सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली। जिससे दोपहर में तपिश बढ़ गई और पारे में भी इजाफा हुआ। इसके साथ ही गुरुवार इस वर्ष अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। दून का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। अन्य शहरों में पारा दो से छह डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है। प्रदेश में खटीमा सबसे गर्म रहा, जबकि मुक्तेश्वर सबसे कम गर्म रहा।

यह भी पढ़ें 👉  1 घंटे में बिके केदारनाथ हेली सेवा के सभी टिकट, 15 से 30 सितंबर तक की बुकिंग फुल

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों मौसम शुष्क बना रह सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि के आसार हैं।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप के खिली रही और तापमान में भी वृद्धि रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा सुबह-शाम धूप खिली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *