ख़बर शेयर करें -

नगर और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को बारिश से ठंड में इजाफा हो गया है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि दिन में हल्के बादल छंटने से रूक-रूककर धूप जरूर खिली। शनिवार को जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल गया।

सुबह आसमान में घने बादल छाए रहे। बादलों के साथ कुछ देर तक झमाझम बारिश भी हुई। बारिश के चलते लोगों को ठंड का अहसास होने लगा। ठंड के कारण लोग काफी परेशान रहे। वहीं, दोपहर में आसमान से बादलों का छंटना शुरू हो गया था। बादल छंटने से रूक-रूक कर धूप भी खिलने लगी। इससे लोगों को कुछ हद तक राहत जरूर मिली, लेकिन ठंड हवाओं से फिर भी लोग परेशान रहे। बारिश और बादल छाने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। आपदा कंट्रोल से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को नगर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:एक्शन मोड में जिलाधिकारी अंशुल सिंह, ऑपरेशन चलाकर नाबालिग को सिगरेट बेचने वाला दुकानदार पकड़ा

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते शनिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही बारिश रही और मौसम खराब रहा तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार धूप बादल रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *