ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। ऐसे में ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

बीते एक सप्ताह से अधिकतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। ऐसे में दिन में गर्माहट का एहसास हो रहा है। बीते चार साल में यह जनवरी सबसे कम ठंडी रही है। वर्ष 2021 में ही जनवरी के पहले पखवाड़े में पारा 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने से पारे में और इजाफा होने के आसार हैं।

🌸ज्यादातर क्षेत्रों में दिनभर तेज धूप

देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में दिनभर तेज धूप खिल रही है। पिछले एक सप्ताह में कहीं-कहीं हल्के बादल भी मंडराते रहे, लेकिन वर्षा नहीं हुई और पारा चढ़ता रहा। इस माह अब तक प्रदेश में सामान्य से 83 प्रतिशत कम वर्षा हुई और ज्यादातर दिन शुष्क बने रहे। इसी कारण मैदान से लेकर पहाड़ तक ठंड भी कम रही।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जागरूक छात्राएं, सुरक्षित समाज महिला कोतवाली की जागरूकता पहल- विद्या मंदिर जीवनधाम के स्कूली छात्राओं में बढ़ाई साइबर व सामाजिक अपराधों के प्रति जागरूकता

सुबह-शाम जरूर कहीं-कहीं ठिठुरन बनी रही, लेकिन दिन में सूरज की तपिश में गर्माहट महसूस की गई। देहरादून में इस माह अब तक 24 में से 20 दिन तापमान सामान्य से अधिक रहा। इसके अलावा हाल ही में शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है। अन्य शहरों में भी यही आलम रहा।

जनवरी के तीसरे सप्ताह में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक चार वर्ष में पहली बार पहुंचा है। इससे पहले वर्ष 2021 में जनवरी के दूसरे सप्ताह में ही तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं, जिससे तापमान और बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:लोक भवन देहरादून में 27 फरवरी से 01 मार्च तक वसंतोत्सव-2026 का आयोजन।

🌸पहाड़ में पाला गिरने को लेकर येलो अलर्ट

आज दून में मौसम शुष्क बना रह सकता है, लेकिन पर्वतीय जिलों में पाला दुश्वारियां बढ़ा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में सुबह हल्का कोहरा छाने के आसार हैं। मौसम शुष्क बना रहने से तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।

🌸शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 23.9, 9.2

ऊधमसिंह नगर, 22.6, 4.7

मुक्तेश्वर, 14.0, 2.3

नई टिहरी, 16.5, 4.2

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते शुक्रवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा सुबह-शाम ठंड रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *