Almora News:थाना भतरौजखान टीम की सतर्कता से स्कूटी में गांजा तस्करी कर रहे मुरादाबाद और सोनीपत के 02 तस्कर आये गिरफ्त में ढाई लाख से अधिक कीमत का 10 kg गांजा बरामद

एसएसपी अल्मोड़ा का नशे के विरुद्ध सख्त रुख, लगातार सलाखों के पीछे पहुंच रहे हैं नशा तस्कर

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ/एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

दिनांक 11/1/2025 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा चेंकिग के दौरान नवोदय विद्यालय चौनलिया से 400 मी0 पहले भिकियासैंण रोड पर UK15D-6239 स्कूटी को रोककर चेक किया गया तो स्कूटी में सवार 1.नेपाल सिंह 2.दीपक के कब्जे से 10.035 किलोग्राम गांजा बरामद होने पर दोनों तस्करों को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। स्कूटी को सीज किया गया।

🌸पूछताछ-
दोनों मिलकर यहां से तस्करी करके गांजा मुरादाबाद ले जाने के फिराक में थे,जिसे ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने का इरादा था,चेकिंग के दौरान गिरफ्त में आये।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के इस जिले में विकलांगता प्रमाण पत्र के नाम पर 5 हजार रुपये रिश्वत लेते ऑर्थोपेडिक सर्जन गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

🌸आपराधिक इतिहास-
1- नेपाल सिंह-
Fir no- 20/21 u/s 8/20/60 NDPS Act PS-सतपुली पौड़ी गढ़वाल से जेल जा चुका है।

2-दीपक पांचाल-
थाना बहादुरगढ़ हरियाणा से लड़ाई झगडे में जेल गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दुखद: अल्मोड़ा सूचना कार्यालय में तैनात PRD स्वयंसेवक चंदन सिंह लटवाल का निधन

🌸गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1-नेपाल सिंह उम्र 50 वर्ष पुत्र रेवाराम निवासी काशीनगर मुरादाबाद उ0प्र0
2- दीपक पांचाल उम्र 37 वर्ष पुत्र बलवीर सिंह निवासी कालपुर सोनीपत हरियाणा
🌸बरामदगी – 10.035 किलोग्राम गांजा

🌸कीमत- ₹2,50,875
🌸भतरौजखान पुलिस टीम-
1. अपर उ0नि0 श्री धर्मेंद्र कुमार
2. हेड कांस्टेबल श्री श्रवण सैनी
3. हेड कानि0 श्री शमीम अहमद
4. हेड कानि0 श्री नारायण सिंह
5. कानि0 श्री आशीष कुमार