ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में आज और कल बारिश, ओलावृष्टि के साथ ही 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात होगा। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिले में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंहनगर में बहुत हल्की बारिश हो सकती है। देहरादून और नैनीताल जिले में ओलावृष्टि के साथ ही बाकी जिलों में आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। आज तीन हजार मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को भी बारिश का दौर जारी रहेगा और 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा: सल्ट के कूपी बेंड के पास गहरी खाई में गिरा वाहन, पीएनबी हेड कैशियर की मौके पर ही मौत

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते शनिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहेगा हल्के बादलों के बीच धूप खिली रहेगी घाटी वाले क्षेत्र में सुबह को कोहरा छाया रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *