मुख्यमंत्री धामी जीत का जश्न बगेश्वर में भी
बागेश्वर : चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रिकार्ड जीत पर भाजपाइयों ने खुशी जताई है।
युवामोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज़ ओली के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ खुशी में झूमे भाजयुमो कार्यकर्ता एसबीआइ तिराहे के पास जमा हुए।
यहां आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि ऊर्जावान सीएम के 6 महीने के कार्यकाल व विकास कार्यों से लोग खुश हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि चंपावत 55 विधानसभा क्षेत्र है।
यहां की जनता ने मुख्यमंत्री को 55 हजार वोटों से विजयी बनाकर यह संदेश दे दिया है कि अब देश में आगामी लोकसभा चुनाव2024 में केवल भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने इस ऐतिहासिक व एकतरफा जीत के लिए चंपावत की जनता का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट हिमांशु गढ़िया