Uttrakhand News:स्याहीदेवी शीतलाखेत आरक्षित वन क्षेत्र को देखने बद्रीनाथ वन प्रभाग चमोली से 43 सदस्यीय दल ने शीतलाखेत पहुंच कर माडल की बारीकियों को समझा

उत्तराखंड सरकार द्वारा वनाग्नि प्रबंधन के लिए माडल के रूप में घोषित स्याहीदेवी शीतलाखेत आरक्षित वन क्षेत्र को देखने बद्रीनाथ वन प्रभाग  चमोली से 43 सदस्यीय दल ने शीतलाखेत पहुंच कर माडल की बारीकियों को समझा. 

सुबह के सत्र में दल को वन विभाग और ग्रामीणों के परस्पर सहयोग और तालमेल से पिछले 12 सालों 

में वनाग्नि  से सुरक्षित वन क्षेत्र का भ्रमण कराया गया,जहां दल को ए एन आर तथा फायर पट्टी की जानकारी दी गई. 

दोपहर बाद भ्रमण दल को जंगल बचाओ जीवन बचाओ अभियान से जुङे  रोन गांव ले जाया गया. गांव आगमन पर  ग्राम प्रधान श्रीमती प्रेमा देवी, सरपंच श्रीमती सावित्री देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष श्रीमती दीपा देवी के नेतृत्व  में दल का  भव्य स्वागत किया. गांव में आयोजित  समारोह में वक्ताओं ने वन विभाग और जनता के परस्पर सहयोग से वनाग्नि प्रबंधन ,ओण दिवस की  जानकारी दी. 

यह भी पढ़ें 👉  जौलजीबी प्रकरण और एबीवीपी मामले पर कांग्रेस का तीखा हमला: वैभव पांडे बोले- भाजपा के दोहरे मापदंड बेनकाब

कार्यक्रम में  उप वन  क्षेत्राधिकारी श्री हेम चंद्र,  श्री नरेंद्र सिंह,श्री गणेश पाठक, श्रीमती उमा देवी, श्रीमती पुष्पा चौहान, श्रीमती  कमला देवी,  श्रीमती रेखा बिष्ट, श्री कुंवर सिंह,  श्री रवि अधिकारी, श्री दीवान सिंह ढेला,श्री प्रकाश टमटा, कुमारी कविता मेहता  श्री राजन राम ,गजेंद्र पाठक आदि उपस्थित थे.

Advertisement