ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद शीतलहर का सिलसिला शनिवार को थम गया। दिन में चटक धूप खिलने से सर्दी का अहसास कम हुआ, तो रात के न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज होने से ठिठुरन बढ़ गई।

🌸आज के तापमान की बात करें तो प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ​Uttrakhand News:कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026: 47 श्रद्धालुओं का दूसरा दल पहुंचा पिथौरागढ़, पारंपरिक अंदाज में हुआ भव्य स्वागत

आंकड़ों पर नजर डालें तो शनिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 24.6 डिग्री रहा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री कमी के साथ 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य हिस्सों का भी रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 18 दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा नगर निगम की बड़ी सौगात: ₹25 लाख की लागत से शहर में लगे 15 वाटर कूलर

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते रविवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे अल्मोड़ा के घाटी वाले क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *