Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में चला सघन सत्यापन अभियान बिना सत्यापन मजदूर रखना ठेकेदार को पड़ा भारी

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा पुलिस के थाना भतरौजखान ने की ₹10,000/- कोर्ट चालानी कार्यवाही

श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में निवासरत सभी बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन चैक करने और संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा डीएलआरसी बैठक में बोले सीडीओ रामजीशरण शर्मा—"स्वरोजगार योजनाओं के आवेदनों का हो समयबद्ध निस्तारण, आवेदकों से न रहे कोई संचार गैप"

आज दिनांक 12.12.2024 को थानाध्यक्ष भतरौजखान श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में थाना भतरौजखान क्षेत्र के भिकियासैंण में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।

🌸कार्यवाही-
प्रभारी चौकी भिकियासैंण श्री संजय जोशी द्वारा सत्यापन अभियान के दौरान एक ठेकेदार द्वारा बिना सत्यापन मजदूर रखने पर उसके विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 10,000/- रुपये कोर्ट की चालानी कार्यवाही की गयी।
साथ ही लोगों के किरायेदार/मजदूर सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार/घरेलु नौकर/मजदूर आदि नहीं रखने के सख्त हिदायत दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *