Uttrakhand News :शादी समारोह में शामिल होकर कार से घर लौट रहे दंपती रास्ते में सड़क हादसे में हुई दोनों की मौत

शादी समारोह में शामिल होकर कार से घर लौट रहे दंपती की यूपी के जिला बिजनौर में सड़क हादसे में मौत हो गई। बेटी और दूसरी कार में सवार दंपती भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

चामुंडा विहार कॉलोनी निवासी प्रदीप चौहान (52) पुत्र स्व. प्रवीण सिंह अपनी पत्नी आंचल (50) व बेटी नेहा (24) के साथ बीते मंगलवार को हरिद्वार में शादी समारोह में शामिल होने कार से गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि: कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित

बृहस्पतिवार दोपहर वह हरिद्वार से घर लौट रहे थे। बिजनौर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम दौलताबाद के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर क्रॉस करते हुए विपरीत दिशा में सामने से आ रही कार से टकरा गई।

दोनों वाहनों की टक्कर में प्रदीप व उनकी पत्नी आंचल व बेटी नेहा और दूसरी कार के चालक धर्मेंद्र पुत्र राम मूरत प्रसाद व उनकी पत्नी सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात लाया गया जहां चिकित्सक ने घायल प्रदीप चौहान और आंचल को मृत घोषित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ धाम में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी: सफेद चादर में लिपटी बाबा की नगरी, मनमोहक हुआ नजारा

घायल नेहा, धर्मेंद्र और सुनीता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस दोनों गाड़ियों को हटवा कर थाने ले आई। बताया जा रहा है कि प्रदीप चौहान की ठाकुरद्वारा में स्पेयर पार्ट्स की दुकान है जबकि बेटी नेहा व बेटा यश चौहान जॉब करते हैं।

Advertisement