नियम विरुद्ध प्रयोग किये जा रहे लाउडस्पीकर ध्वनि यन्त्रों को हटवाने के लिए के साथ निर्देश

0
ख़बर शेयर करें -

पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तरांखण्ड के आदेशानुसार धार्मिक स्थलों बारात घर सार्वजनिक स्थानों पर नियम विरुद्ध प्रयोग किये जा रहे लाउडस्पीकर ध्वनि यन्त्रों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में

 

 

आज दिनेश नाथ महंत थानाध्यक्ष चौखुटिया द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न समुदाय के लोगों, धार्मिक स्थलों के संचालकों, पुजारियों, बारात घर स्वामियों, डीजे मालिकों आदि के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

सभी को माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल द्वारा पारित किये गये आदेश निर्देशों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया । गोष्ठी में उपस्थित सभी सम्भ्रान्त व्यक्तियों संचालकों को निर्देशित किया गया कि ऐसे लाउडस्पीकर ध्वनि यन्त्रों को स्वतः ही हटा लें,

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

 

यदि किसी धार्मिक स्थलों, बारात घरों आदि पर निर्धारित मानक से अधिक ध्वनि यन्त्र प्रयोग किये जायेंगे तो सम्बन्धित का पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान किया जायेगा ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *