Almora News :सल्ट के भाजपा नेता को देर रात पुलिस ने किया गिरफ्तार,रविवार को आरोपी को कोर्ट में किया जाएगा पेश

0
ख़बर शेयर करें -

दुष्कर्म के आरोपी सल्ट के भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह बोरा को देर रात पुलिस ने मरचूला रोड से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

वहीं, स्थानीय लोगों के भारी विरोध के बीच पार्टी के संगठनात्मक जिले रानीखेत की अध्यक्ष लीला बिष्ट ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए बोरा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बिष्ट ने कहा है मंडल अध्यक्ष पर लगे आरोप गंभीर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:ED का शिकंजा: पूर्व सीएम हरीश रावत के PA के घर ED का छापा, नकदी व सोना बरामद

इसलिए जब तक उन्हें न्यायालय दोषमुक्त नहीं कर देते तब तक उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, आरोप वास्तव में गंभीर हैं। इस मामले में जब तक न्यायालय का आदेश नहीं आ जाता तब तक मंडल अध्यक्ष को उनके पद से निष्कासित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *