Uttrakhand News :सात साल की बच्ची ने डेढ़ घंटे तक अटका कर रखी ग्रामीणों की सांसे,अलमारी में मिली बच्ची

जामणखाल के तोली गांव में सात साल की एक बच्ची ने डेढ़ घंटे तक ग्रामीणों की सांसे अटका कर रखी। बाद में बच्ची के घर में ही अलमारी में मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली।

तोली गांव निवासी भरत सिंह की सात साल की बेटी श्रेया शनिवार देर शाम अचानक लापता हो गई। स्वजन ने घर में तलाश की तो वह नहीं मिली। स्जवन ने ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीणों को जानकारी दी।

इस दौरान क्षेत्र में गुलदार की आशंका के चलते ग्रामीणों ने बच्ची के न मिलने पर सोचा कि कहीं गुलदार ने तो बच्ची को नहीं उठा लिया। जिससे सभी चिंता में आ गये और टार्च आदि लेकर बच्ची को खोजने लगे।

💠लाठी, डंडे और टार्च लेकर बच्ची की तलाश की

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण को ₹231.91 करोड़ की सौगात: सीएम धामी ने रामगंगा बांध समेत 12 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

सभी ग्रामीण डेढ़ घंटे तक गांव और उसके आसपास लाठी, डंडे और टार्च लेकर बच्ची की तलाश करते रहे। इस दौरान ग्राम प्रधान की सूचना पर रेंजर मदन सिंह रावत भी टीम लेकर तोली गांव पहुंच गये। उन्होंने भी घटना के बारे में जानकारी ली। वन विभाग भी ग्रामीणों के साथ बच्ची की तलाश में जुटा रहा।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आगाज़, आज दोपहर पेश होगा अनुपूरक बजट

करीब डेढ़ घंटे बाद बच्ची अपने घ्ज्ञर में ही अलमारी में मिल गई। बच्ची ने बताया कि स्वजन से नाराजगी के चलते वह हंसी मजाक में अलमारी में छिप गई थी। बच्ची के मिलने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

रेंजर मदन सिंह रावत ने बताया कि जंगल से सटे क्षेत्रों में अपने बच्चों को सतर्कता से रखें और बच्चों को कहीं भी अकेले नहीं जाने दें।

Advertisement