Uttrakhand News :यहा तेंदुए ने नौ वर्षीय एक बच्ची पर किया हमला,मौत

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के टिहरी जिले में सोमवार को एक तेंदुए ने नौ वर्षीय एक बच्ची पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घटना भिलंगना क्षेत्र के भौड गांव में शाम को हुई जहां स्कूल से लौटने के बाद अपने घर के आंगन में खेल रही पूनम सिंह पर तेंदुए ने हमला कर दिया और उसे घसीटकर पास की झाड़ियों में ले गया।

उन्होंने बताया कि घटना के समय पूनम की मां पास के शिवालय में पूजा करने गई थी तथा उसके तीन अन्य भाई-बहन घर के अंदर सोए हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  पिंडर-खाती मोटर मार्ग भूधंसान से ध्वस्त, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने प्रशासन से उठाई बड़ी मशीनें भेजने की मांग

अधिकारियों ने बताया कि घटना का पता तब चला जब घर लौटने पर मां को पूनम दिखाई नहीं दी जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गयी।

उन्होंने बताया कि करीब तीन घंटे बाद घर से लगभग 30 मीटर दूर झाड़ियों से पूनम का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ जिसके बाद से गांव के लोग सहमे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड में विकास को पंख: सीएम धामी ने ऊर्जा, पर्यटन, सड़क और पुलिस आधुनिकीकरण के लिए जारी किए करोड़ों रुपये

पूनम गांव के स्कूल में कक्षा चार में पढ़ती थी जबकि उसके पिता विदेश में होटल में नौकरी करते हैं।

क्षेत्र के वन रेंजर आशीष नौटियाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर विभाग की टीम को गांव में भेजा गया।

उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया जा रहा है जबकि उसका पता लगाने के लिए ‘ट्रैप कैमरे’ भी लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *