Almora News :एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी,स्कूटी से 03 पेटी अवैध शराब की बरामद, स्कूटी कब्जे में

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा पुलिस टीम को अलर्ट देख स्कूटी से शराब तस्करी कर रहा तस्कर स्कूटी छोड़कर हुआ फरार

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाकर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी,बिक्री व भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक श्री  जगदीश चन्द्र देउपा कोतवाली अल्मोड़ा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:आधी रात जंगल में भटक रहा था अर्धनग्न युवक; अल्मोड़ा पुलिस बनी देवदूत, सकुशल परिजनों को सौंपा

दिनांक 20/07/2024 की  सायं चितई रोड पर गंगनाथ मंदिर के गेट पास स्कूटी संख्या UK01-C-1082 एनटीडी की तरफ से चितई की ओर जा रही थी, पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख चालक स्कूटी छोड़कर फरार हो गया । स्कूटी को चेक किया गया, जिसमें से 03 पेटियों में अवैध देशी शराब (कुल  12 बोतल 96 पव्वे) बरामद होने पर अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News:ज्योलीकोट दूषित पानी मामला: हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद अधीक्षण अभियंता समेत 6 इंजीनियर निलंबित, EE को चेतावनी

💠कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम–

1. अपर उ0नि0 श्री जयपाल सिंह

2. हेड कांस्टेबल आसिफ हुसैन

3. कांस्टेबल श्री विमल टम्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *