Almora News :एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में चल रहा है वृहद सत्यापन अभियान,बिना सत्यापन किराएदार रखना 03 मकान मालिकों को पड़ा भारी,रानीखेत पुलिस ने की 25,000 रुपये की चालानी कार्यवाही

दन्या पुलिस ने बिना पुलिस सत्यापन रह रहे 19 बाहरी व्यक्तियों पर की चालानी कार्यवाही

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी राज्यों/जनपदों से जनपद में कार्यरत/ निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/मजदूरों/फड़ फेरी व रेड़ी/ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने एवं बिना सत्यापन किरायेदार/मजदूर रखने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये है। 

दिनांक 14.07.2024  को सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद में बाहरी मजदूर,फड़-फेरी लगाने वाले एवं किराएदारों का वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया ।

💠कोतवाली रानीखेत की मकान मालिकों के विरुद्ध कार्यवाही-

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

प्रभारी निरीक्षक श्री अशोक कुमार धनकड़ के नेतृत्व में प्रभारी चौकी मजखाली श्री कृष्ण कुमार द्वारा बिना सत्यापन मजदूरों को किराए पर रखने वाले 03 मकान मालिकों पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत ₹25,000 की चालानी कार्यवाही की गई, जिसमें 01 मकान मालिक का 5000रुपये का नगद चालान व 02 मकान मालिकों का 10,000-10,000 रुपये का कोर्ट चालान किया गया। 

💠थाना दन्या की कार्यवाही-

थानाध्यक्ष श्री विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में दन्या पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में बिना पुलिस सत्यापन के निवास कर रहे 19 बाहरी व्यक्तियों पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई,जिसमें 5,000 रुपये जुर्माना वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक सूचना पट्ट: 93 साल पुराना ‘ब्लैक बोर्ड’, जो आजादी की जंग से लेकर खोई चीजों को मिलाने तक का गवाह है

साथ ही मकान मालिकों / ठेकेदारो से अनुरोध किया गया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को पुलिस वैरिफिकेशन के पश्चात ही अपने मकान में किरायेदार रखे और साथ ही यह भी सख्त हिदायत दी कि यदि कोई व्यक्ति बिना पुलिस वैरिफिकेशन के किराये पर रहता हुआ पाया गया तो सम्बन्धित मकान मालिक के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।