Almora News :अल्मोड़ा पुलिस की थाना धौलछीना टीम ने मानसिक रूप से कमजोर वृद्ध महिला को उसके परिजनों से मिलाया

आज दिनांक 02.07.2024 को धौलछीना निवासी एक व्यक्ति ने थाना धौलछीना में सूचना दी कि धौलछीना बाजार में एक मानसिक रुप से विक्षिप्त वृद्ध महिला शोर-शराबा मचा रही हैं। 

जिस सूचना पर थानाध्यक्ष धौलछीना श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर वृद्ध महिला को सुरक्षा की दृष्टि से थाना धौलछीना लेकर आये। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों का पता लगाया गया। तत्पश्चात् उपरोक्त महिला को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर उचित हिदायत दी गयी। 

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने लेप्रोसी अस्पताल में बांटे फल

परिजनों ने धौलछीना पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

💠धौलछीना पुलिस टीम-

1-अपर उ0नि0 श्री गोकुल प्रसाद

यह भी पढ़ें 👉  गंगोलीहाट में जिलाधिकारी का कड़ा रुख: लापरवाही पर रजिस्ट्रार कानूनगो को स्पष्टीकरण, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

2-हे0कानि0 श्रीमती मुन्नी देवी

3-हे0कानि0 श्री कुन्दन लाल  

Advertisement