Almora News :एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में अल्मोड़ा पुलिस की नशे के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, दो लाख से अधिक कीमत की 2.18 किलोग्राम चरस के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार

नशे के विरुद्ध अभियान में एसओजी और सोमेश्वर पुलिस की संयुक्त टीम को मिली कामयाबी

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” को साकार करने के लिए जनपद के समस्त थाना/चौकी व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाकर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी,बिक्री व भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​शारदीय नवरात्र 2026: पहले दिन गढ़वाल से कुमाऊं तक मंदिरों में लगी भक्तों की कतार, गूंजा भक्तिमय माहौल

दिनांक 25/06/2024 को सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष श्री कश्मीर सिंह के नेतृत्व में थाना सोमेश्वर पुलिस व एसओजी प्रभारी श्री कुन्दन सिंह रौतेला के नेतृत्व में एसओजी टीम* द्वारा संयुक्त चैकिंग के दौरान चौकी ताकुला गेट पर अभियुक्त प्रेम सिंह दानू के कब्जे से एक पिठ्ठू बैंग में 2.180 किलोग्राम चरस बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए, थाना सोमेश्वर में धारा 8/20 NDPS अधिनियम में एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। 

💠गिरफ्तार अभियुक्त-

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

प्रेम सिंह दानू उम्र- 41 वर्ष पुत्र स्व0 बहादुर सिंह दानू निवासी ग्राम व पोस्ट सौराग थाना कपकोट जिला बागेश्वर 

💠बरामदगी- 2.180 किलोग्राम अवैध चरस, 

💠कीमत- 2,18,000 (दो लाख अठारह हजार रुपये)

💠सोमेश्वर/एसओजी पुलिस टीम-

1. उपनिरीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार-चौकी  प्रभारी ताकुला, थाना सोमेश्वर

2. कानि0 श्री दीवान बोरा- एसओजी अल्मोड़ा  

3. कानि0 श्री मौ0 यामिन- एसओजी अल्मोड़ा

4. कानि0 श्री विरेन्द्र बिष्ट – एसओजी अल्मोड़ा