Uttrakhand News :मानसून सीजन में आपदा राहत बचाव कार्यों के लिए तैनात किए जाएंगे तीन हेलीकॉप्टर

0
ख़बर शेयर करें -

प्रदेश में मानसून सीजन में आपदा राहत बचाव कार्यों के लिए तीन हेलीकॉप्टर तैनात किए जाएंगे। इनके चयन के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन एवं विकास प्राधिकरण (युकाडा) ने कंपनियों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है।

पहली बार सरकार राहत-बचाव कार्यों के लिए हेलीकॉप्टर तैनात करने जा रही है।

आपदा बहुल उत्तराखंड में हर साल आपदा आने पर राहत-बचाव कार्यों में खासी परेशानी होती है। एक हेलीकॉप्टर से जहां राहत-बचाव चुनौतीपूर्ण है तो वहीं कई बार वायुसेना की मदद भी लेनी पड़ती है।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News:जिला निर्यात संवर्धन समिति की बैठक संपन्न, एरोमैटिक एवं औषधीय पौधों के उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर

इस बार सरकार ने तय किया है कि आपदा राहत कार्यों के लिए अलग से हेलीकॉप्टर तैनात किए जाएं, जिनका बजट आपदा प्रबंधन विभाग खर्च करेगा। पिछले दिनों युकाडा ने इसका टेंडर जारी किया था।

यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News:जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने कलेक्ट्रेट व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

युकाडा के सीईओ सी रविशंकर ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एक सप्ताह के भीतर दो से तीन हेलीकॉप्टर तैनात कर दिए जाएंगे। गढ़वाल और कुमाऊं में आपदा की सूरत में ये हेलीकॉप्टर तत्काल राहत-बचाव कार्यों में मदद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *