Uttrakhand News :19 जून से डीडीहाट के दौरे पर रहेंगे कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड सरकार के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी 19 जून से डीडीहाट के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अपने ईष्ट देव की पूजा अर्चना करेंगे और विभागीय अधिकारियों की बैठक भी लेगें।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: पुलिस ने महिला सरगना समेत 4 को किया गिरफ्तार, व्हाट्सएप के जरिए चला रही थी धंधा

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पैतृक घर डीडीहाट तहसील के हुनेरा ग्राम सभा में है। उनके ईष्ट देवता का मंदिर छनपट्टा तोक में है। वहां वह हर साल अपने परिवार के साथ पूजा अर्चना करने आते हैं। कैबिनेट मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी मनोज जोशी ने बताया कि 19 जून से 21 जून तक मंत्री छनपट्टा में ही रहेंगे। मंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। 

Advertisement